फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आशा वर्कर्स फिर से करेंगी आंदोलन, 12 को सीएमओ को देंगी ज्ञापन

Mon, 08 Jan 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। आशा वर्कर्स यूनियन की राज्यस्तरीय ऑनलाइन बैठक सोमवार को राज्य महासचिव सुनीता की अध्यक्षता में हुई। इसमें समस्याओं के समाधान के लिए यूनियन ने दोबारा आंदोलन निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिला प्रधान दर्शना, सचिव पिंकी शाक्य व जिला कोषाध्यक्ष शिमला रानी ने बताया कि 12 जनवरी को जिला सिविल सर्जन कार्यालय पर प्रदेश की तमाम आशा वर्कर्स धरना प्रदर्शन करेंगी। इसके बाद भी आशा वर्कर्स ने समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 15 जनवरी से लगातार आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 73 दिन तक प्रदेश भर की आशा वर्कर्स ने हड़ताल की। इस दौरान सरकार के साथ वार्ता में सहमति के बाद 16 अक्तूबर को 6000 मानदेय सभी आशाओं को दिए जाने का पत्र जारी हो गया था। अब सरकार मानदेय आशाओं को नहीं देना चाहती और पिछले 6 महीने से आशा पे-एप भी बंद है। इस कारण से आशा वर्कर्स के मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है। प्रदेश की तमाम आशा वर्कर्स अनेक परेशानियों का सामना कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें