फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार, ट्रक बरामद

विज्ञापन
लूट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सीआईए डबवाली पुलिस ने प्लास्टिक के दानों से भरे ट्रक लूट मामले में पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया ट्रक पंजाब के करतारपुर कस्बां से बरामद कर लिया है। सीआईए डबवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए पांचों आरोपी 22 मार्च तक पुलिस रिमांड पर है और अब उनकी निशानदेही पर लूटा गया प्लास्टिक दाना भी बरामद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीती 23 फरवरी को डबवाली क्षेत्र में हुई इस घटना का सुराग जुटाते हुए सुलझाया गया और घटना के पांच आरोपियों को काबू किया गया था। सीआईए प्रभारी ने बताया कि पुलिस अब तक इस घटना में लूटा गया ट्रक, वारदात में प्रयुक्त गाड़ी, एक अवैध पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस बरामद कर चुकी है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में विभिन्न क्षेत्रों में की गई करोड़ों रुपयों की पांच वारदातें छीना झपटी और लूटपाट की कबूली थी। सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ कर प्लास्टिक का दाना बरामद किया जाएगा। वहीं इस घटना से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें