संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। विधायक अमित सिहाग के प्रस्ताव पर हरियाणा सरकार ने एचआरडीएफ कोटे से ग्रामीण आंचल में 3 करोड़ 5 लाख के विकास कार्य को मंजूरी दे है। विधायक द्वारा भेजे गए प्रस्तावों में से हलके के 22 गांवों के 27 कामों को मंजूरी मिली है। इससे पहले विधायक 1.95 करोड़ के विकास कार्य ग्रामीण आंचल में करवाए जा चुके हैं।
विधायक अमित सिहाग ने बताया कि माखा गांव में गली न. दो का आईपीबी निर्माण व सुखदेव सिंह के घर से लीलूराम सिंह के घर तक फिरनी का निर्माण किया जाएगा। घुकांवाली गांव में खाई रोड से ढाणी रघुवीर सिंह तक ईंटों का रास्ता बनाया जाएगा। गांव मिठड़ी में पाना रोड से राज सिंह के घर तक आईपीबी गली का निर्माण, घुकांवाली गांव में चौपाल से साहब राम के घर तक आईपीबी गली निर्माण, गांव मलिकपुरा में आईपीबी गली और विष्णु मंदिर तालाब की रिटेनिंग दीवार का निर्माण, खोखर गांव में जगदेव सिंह के घर से महेंद्र सिंह के घर तक आईपीबी गली का निर्माण, पाना गांव में लोहे के शेड का निर्माण नजदीक बीसी चौपाल व पोंड बनाया जाएगा। इस तरह लंबी गांव में लोहे के शेड का निर्माण नजदीक बीसी चौपाल, गांव हैबुआना में राजवंत सिंह के घर के पास आईपीबी गली का निर्माण, गांव शेरगढ़ में मोगा नंबर 28500-रु गुरविंदर सिंह के खेत के पास वाटर चैनल का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा लंबी गांव में बंसीलाल के घर से गुरतेज सिंह के घर तक गली का स्तर ऊंचा करके आईपीबी गली निर्माण, गांव डबवाली में एनएच 9 से नंदीशाला तक आईपीबी रास्ता निर्माण, लंबी गांव में पीडब्ल्यूडी रोड से सुरेंद्र कुमार की ढाणी तक आईपीबी रास्ते का निर्माण किया जाएगा। इसकी वजह से गंगा गांव में मेहर सिंह के घर से सुरजा सिंह के घर तक आईपीबी गली निर्माण, गोदिकां गांव में रंजीत बिसु के घर के पास आईपीबी गली निर्माण व गोरीवाड़ा गांव में पीडब्ल्यूडी रोड से बबलू सुथार के घर तक आईपीबी गली बनाई जाएगी।
ये भी होंगे कार्य
-. कालुआना गांव में राजपाल गोदारा के घर से सतपाल के घर तक आईपीबी गली निर्माण।
-. गांव जंडवाला बिश्नोइयां में बंसीलाल नंबरदार के घर से मुख्य सड़क तक आईपीबी गली निर्माण।
-. गांव राजपुरा माजरा में सरकारी स्कूल से आरजीएसके तक आईपीबी गली निर्माण।
-. भारूखेड़ा गांव में मुख्य चौक पर आईपीबी निर्माण।
-. लखुआना गांव में रामदेव मंदिर से जगसीर नेहरा के घर तक गली निर्माण।
-. राजपुरा गांव में रोहतास गोदारा के घर से मनीराम के घर तक आईपीबी गली निर्माण।
-. तेजाखेड़ा गांव में फिरनी से महावीर डूडी के घर तक आईपीबी गली निर्माण।
-. तेजाखेड़ा गांव में मनफूल के घर से अमीर सिंह के घर तक आईपीबी गली निर्माण।
-. तेजाखेड़ा गांव में मनफूल के घर से बृजलाल वर्मा के घर तक आईपीबी गली निर्माण।
-. रत्ताखेड़ा गांव में राम सिंह के घर से रवि के घर तक आईपीबी गली निर्माण।
- बिज्जूवाली गांव में गुलशन सुखीजा के घर से साधु राम के घर तक तथा सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के सामने आईपीबी गली निर्माण।