फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएलयू में फ्रेंच कोर्स के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में फ्रेंच कोर्स को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। कोर्स में दाखिला के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं, जो 16 अक्तूबर तक होंगे। इसके बाद विभाग की ओर से मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस बार खास बात ये है कि इस कोर्स में दाखिला के लिए कोई भी आवेदन कर सकता है, जबकि पहले ये बाध्यता थी कि सीडीएलयू में पहले से पढ़ने वाले विद्यार्थी ही इसमें दाखिला ले सकते थे।
विज्ञापन

सीडीएलयू के अंग्रेजी विभाग में फ्रेंच कोर्स शुरू किया गया है। कोर्स के तहत डिप्लोमा दिया जाएगा। दाखिला को लेकर आवेदन शुरू हो गए हैं। 16 अक्तूबर तक आवेदन का अंतिम मौका है। इसके बाद 17 अक्तूबर को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद काउंसिलिंग होगी, जो 18 अक्तूबर तक चलेगी। फीस भरने का 18 अक्तूबर तक मौका मिलेगा। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची 19 अक्तूबर को जारी होगी। दूसरी काउंसिलिंग 19 और 20 अक्तूबर तक चलेगी। फीस भरने का मौका 20 अक्तूबर तक रहेगा। यदि खाली सीटें रहेंगी तो 21 अक्तूबर को मंथन किया जाएगा। इसके बाद 26 अक्तूबर को फिजिकल काउंसिलिंग होगी। 27 अक्तूबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन तरीके से फीस भरने का मौका भी मिलेगा।
दाखिला के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं: प्रो. उमेद सिंह
विभाग में फ्रेंच कोर्स में दाखिला के लिए आवेदन चल रहे हैं। 16 अक्तूबर तक आवेदन होंगे। 60 सीटों पर होने वाले दाखिला की तैयारियां पूरी हैं। इस कोर्स के लिए कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। -प्रो. उमेद सिंह, अध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें