ओढां। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं तथा 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 9 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इससे पूर्व आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर थी। विद्यालय के प्राचार्य ललित कालड़ा ने बताया कि जो विद्यार्थी वर्तमान में कक्षा 8वीं तथा 10वीं में पढ़ रहे हैं और वे जेएनवी में सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं तथा 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन से वंचित रह गए वे 9 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी 2025 को आयोजित होगी। संवाद