ओढां। ओढां थाना क्षेत्र में गांव मलिकपुरा निवासी एक युवक को सोशल मीडिया पर आए विज्ञापन से एप्लीकेशन डाउनलोड कर गेम खेलना महंगा साबित हुआ। इसमें युवक को हजारों का चूना लग गया।
युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई। ओढां पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परविंदर सिंह ने बताया कि उसके मोबाइल में इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन आया जिसमें दिखाया गया कि प्रतिदिन आसान टास्क पूरा कर घर बैठे एक हजार से पांच हजार रुपये तक कमा सकते हैं। जिसके बाद उसने लिंक पर क्लिक किया, तो उसके व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज आया और अपनी एप्लीकेशन पर उसका रजिस्ट्रेशन करवाकर शुरुआत के नाम पर 300 रुपये का रिचार्ज करवाया।
जिसके बाद उसकी एक नंबर से बात हुई, जिसने अपने आप को मैनेजर बताया और उससे टैक्स के नाम पर 60 हजार रुपये यूपीआई करने की बात कही। परविंदर के मुताबिक उसे एप्लीकेशन में 4 टास्क पूरे करने के लिए कहा गया, जो उसने पूरे किए। उसने टास्क के रूप में एक-एक कर 7 ट्रांजेक्शन में कुल 62 हजार 800 रुपये जमा करवाए। फिर उसे उक्त 3 लाख रुपये अपने बैंक अकाउंट में विड्रॉल करने के लिए कहा गया और बताया गया कि इसके लिए 60 हजार रुपये देने पडेंगे।