सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय में 67वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 23 व 24 अक्तूबर को होगी। प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए कॉलेज प्राचार्य डॉ. संदीप गोयल की अध्यक्षता में खेल बोर्ड की बैठक हुई। इसमें प्रतियोगिता को लेकर स्टाफ को जिम्मेदारी सौंपी गई।
जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. हरविंदर सिंह ने बताया कि बैठक में टैंट, माइक, डैकोरेशन, पुरस्कार, टेबुलेशन, प्रमाणपत्र, रिफ्रैशमैंट, प्रिंटिंग, परिणाम, फर्स्ट ऐड इत्यादि से संबंधित समिति प्रभारियों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट दी। आयोजन सचिव डाॅ. बलदेव सिंह ने बताया कि इन खेलकूद प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक व व्यवस्थित ढंग से संपूर्ण करने के लिए डॉ. हरविंदर कौर, डाॅ. जीत राम शर्मा, प्रो. संदीप कुमार, प्रो. सुभाष चंद्र, डाॅ. जगदीप सिंह व प्रो. दिनेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस प्रकार रहेगी व्यवस्था
डाॅ. जगदीप सिंह व प्रो. सुभाष चंद्र स्टार्टर की भूमिका का निर्वहन करेंगे। ट्रैक की प्रतियोगिता डाॅ. कर्मजीत कौर, डाॅ. अशोक कुमार, प्रो. संदीप कुमार, डाॅ. सुनील कुमार बैनीवाल, प्रो. सतपाल वर्मा, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. सीता राम, प्रो. रमेश कुमार, डाॅ. संजीत, डाॅ. दीपावली, डाॅ. प्रियंका, प्रो. मीनाक्षी, प्रो. मीनू रानी, प्रो. शोभा रानी, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, संजय कुमार, लखविंदर सिंह की मौजूदगी में होगी। गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक प्रतियोगिता में डाॅ. गोबिंद गोयत, प्रो. कुलदीप कुमार, प्रो. मीनू बाला, प्रो. राज कुमार, प्रो. जसवंत, प्रो. शालिनी अरोड़ा, प्रो. नवप्रीत कौर, प्रो. मीनू बाला, प्रो. किरण बाला, प्रो. प्रवेश, अजय कुमार, बलदेव सिंह निर्णायकमंडल की भूमिका का निर्वहन करेंगे। प्राचार्य डाॅ. संदीप गोयल, उप-प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह व आयोजन सचिव डाॅ. बलदेव सिंह ज्यूरी ऑफ अपील की भूमिका में रहेंगे।