फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: माइनर की टेल तक पानी न पहुंचने पर गुस्साए किसानों ने लगाया जाम

Sat, 12 Oct 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव बकरियांवाली में जाम लगाकर रोष जताते किसान।
विज्ञापन
सिरसा। शेरांवाली नहर के तल को ऊंचा उठाने व आसपास के गांवों में इस माइनर से जुड़े गांवों की टेल तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर शुक्रवार को किसानों ने बकरियांवाली गांव में नहर के पुल पर जाम लगा दिया। करीब 2 घंटे तक लगे इस जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता व एसडीओ के मौके पर पहुंचने के बाद ही ग्रामीण माने और जाम खोला।

शेरांवाली नहर के तल के ऊंचा होने के कारण क्षेत्र के पांच गांवों के किसान पिछले 11 दिनों से बकरियांवाली के नहर पुल पर धरने पर बैठे थे। शुक्रवार को किसानों की बात न सुने जाने पर किसानों ने नहर के पुल पर जाम लगा दिया। किसान विरेंद्र न्योल, सुभाष बकरियांवाली, भूप सिंह, राजाराम आदि किसानों ने बताया कि वह एक अक्तूबर से शेरांवाली नहर के तल को ऊंचा उठाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।

इस धरने में गांव बकरियांवाली, गुडिय़ांखेड़ा, चौबुर्जा व मोडिया खेड़ा के किसान शामिल हैं। उनका धरना नहर पुल पर शांति पूर्वक चल रहा है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। संबंधित विभाग व प्रशासन के अधिकारियों को किसान अपनी समस्या बता चुके हैं।
विज्ञापन


इसी के विरोध में शेरांवाली के किसानों ने शुक्रवार को सिरसा-जमाल रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगने से इस रोड पर वाहनों की कतार लग गई। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। किसानों ने रोड पर जाम लगाने के साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी शुरू कर दी।

जाम की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि मंगलवार को टोहाना से मुख्य अभियंता आएंगे। वे ही इस समस्या का समाधान करेंगे। अधिकारियों ने किसानों से बताया कि यह नहर अंग्रेजों के समय बनी थी। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा उनकी धरना
विज्ञापन

जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें