फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अमृतपाल का समर्थक देसूजोधा का अमनदीप अमृतसर से गिरफ्तार, छह महीने पहले नशा छोड़ने के लिए गया था अमृतसर

Sun, 19 Mar 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा/गोरीवाला। ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल के समर्थकों को पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर रही है। इस मामले में पंजाब पुलिस ने एक समर्थक सिरसा के देसूजोधा निवासी अमनदीप को भी गिरफ्तार किया है। देसूजोधा निवासी 20 वर्षीय अमनदीप पर पहले ही डबवाली शहर थाना में लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं। छह माह पहले वह नशा छोड़ने के लिए अमृतसर में गया था और अमृतपाल का समर्थक बन गया।
जानकारी के अनुसार अमनदीप उर्फ ज्योति उर्फ गल्लू नशे का सेवन करता था। उसका पिता देसूजोधा में ही खेती बाड़ी का काम करता है। नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए वह छह माह पहले अमृतसर गया था। सिरसा पुलिस भी अमनदीप का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन के बाहर एकत्र हुए अमृतपाल के समर्थप
पुलिस ने रोड जाम कर बैठ अमृतपाल के समर्थकों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में पहुंचाया। इससे अन्य समर्थक भी पुलिस लाइन के बाहर पहुंच गए। यहां पर डीएसपी साधूराम और कुलदीप बैनीवाल के साथ बातचीत की। किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। इन्हें बिना किसी शर्त के छोड़ा जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस उन्हें रिहा नहीं करती, तो सिरसा में भी मामला भड़क सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें