सिरसा। चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) ने बीएड कक्षा का परीक्षाफल जारी किया है। इसमें जननायक चौ. देवीलाल विद्यापीठ में स्थित शिक्षण महाविद्यालय के बीएड (सामान्य) प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम दिया।
महाविद्यालय के प्रवक्ता और परीक्षा प्रभारी डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि महाविद्यालय की बीएड (सामान्य) प्रथम वर्ष में 150 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से प्राप्त की। छात्रा अमनदीप कंबोज सुपुत्री चंद्रप्रकाश ने 76.29 प्रतिशत अंकों के साथ महाविद्यालय में प्रथम स्थान पाया। छात्रा रुबल वर्मा सुपुत्री प्रेम कुमार ने 74.71 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और छात्रा साजल रानी सुपुत्री सुभाष कुमार ने 73.86 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पाया। जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को ज्ञानवान और कर्तव्यनिष्ठ बनाती है।
इंस्पायर अवॉर्ड के लिए विद्यार्थियों में उत्साह
सिरसा। शिक्षा विभाग के इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब तक जिले में 1,140 विद्यार्थियों ने इस अवॉर्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। इंस्पायर अवॉर्ड में आवेदन करने के लिए पहले 15 सितंबर अंतिम तारीख थी लेकिन विद्यार्थियों की रुचि को देखते हुए शिक्षा विभाग ने इसकी आवेदन तिथि एक माह और बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी थी।
शिक्षा विभाग की इस योजना के तहत विद्यार्थियों को मॉडल बनाने के लिए विचार देना होगा। विचार चयनित होने पर शिक्षा विभाग की ओर से 10,000 रुपये रुपये मॉडल बनाने के लिए दिए जाएंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर थी। जिले से 1,140 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच बढ़ाने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर अवाॅर्ड योजना चलाई जा रही है। इसके तहत देशभर के सरकारी एवं निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के मौलिक विचारों और नव प्रवर्तन के नए अद्वितीय विचार ऑनलाइन मांगे गए हैं। इस प्रतियोगिता में 10 से 15 वर्ष तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। योजना के तहत एक ब्लॉक से करीब 250 विचार भेजने हैं।
सिरसा में प्रथम स्थान पर रहीं अमनदीप कंबोज।
सिरसा में प्रथम स्थान पर रहीं अमनदीप कंबोज।
सिरसा में प्रथम स्थान पर रहीं अमनदीप कंबोज।
सिरसा में प्रथम स्थान पर रहीं अमनदीप कंबोज।
सिरसा में प्रथम स्थान पर रहीं अमनदीप कंबोज।