संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। तख्तमल रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में द्वितीय एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। मीट में वर्ष 1980 से पहले के बैच के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मास्टर छोटू राम, मदन लाल, बृजलाल, बलबीर सिंह, अजमेर सिंह किंगरा, मोहन लाल विशेष रूप से पहुंचे। इन छात्रों ने अपने गुरुजनों को भी सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कुसुम गर्ग, पुष्पेंद्र जैन हैदराबाद वाले, दिनेश गर्ग, बंटी मक्कड़, प्रवीण जैन, रवि सागर, पवन जिंदल, हीरा सिंह अरनेजा ने अपने बैच के साथियों से फोन पर संपर्क किया व सोशल मीडिया से एकजुट किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई। जो साथी संसार से चले गए है, उनको श्रद्धांजलि दी। साथियों ने एक-दूसरे से मुलाकात करके अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। इस दौरान कई साथी एक-दूसरे के गले लगकर भावुक भी हुए। इस अवसर पर चंडीगढ़ से एसडीओ गोपाल, जीवन कुमार, रमेश कुमार, गुरुग्राम से रम्मी, मास्टर मोहन लाल, राजू पेंटर छाबड़ा, दिल्ली से विक्की पासी, बब्बू पासी, बापू बलकौर सिंह, डाॅ. महेंद्र हिसार, बलदेव सिंह तिलोकेवाला, जसपाल सिंह लुधियाना, भारत भूषण कुरूक्षेत्र अनेक लोगों ने भाग लिया।