फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घग्गर का जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट जारी, दो दिन में आएगा 20 हजार क्यूसेक पानी

Sun, 09 Jul 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
घग्गर नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद ओटू हेड में आई जलकुंभी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पहाड़ी क्षेत्राें, पंजाब व हरियाणा में तेज बारिश के बाद अब घग्गर का जलस्तर बढ़ना शुरू हो चुका है। इसके चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार और मंगलवार को 20 हजार क्यूसेक पानी घग्गर नदी में पहुंचने के आसार हैं।
पंजाब के सरदूलगढ़ से अभी 1500 क्यूसेक पानी सिरसा में पहुंच रहा है। जिसे अभी ओटू हेड में एकत्र किया जा रहा है। जलस्तर बढ़ने के बाद नहरों व राजस्थान की तरफ के गेट विभाग की ओर से खोल दिए जाएंगे। तेज बारिश होने के बाद कौशल्या डैम सहित अन्य क्षेत्रों का पानी घग्गर नदी में छोड़ा गया है। अभी गुहलाचिका में करीब 6500 क्यूसेक पानी पहुंच रहा है। विभाग की ओर से ओटू हेड में पानी भरा जा रहा है। इसका जलस्तर बढ़ता है तो नहरों व राजस्थान की तरफ पानी छोड़ने के लिए गेट खोल दिए जाएंगे। अभी काफी मात्रा में जलकुंभी भी बहकर ओटू हेड में पहुंच रही है।
विज्ञापन

घग्गर पर बने पुल सहित अन्य प्वाइंटों पर भी सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे है। जिले में अभी स्थिति सामान्य है।

घग्गर को आठ सेक्टरों में बांटकर निरीक्षण के तैनात रहेंगी 24 टीमें
जलस्तर बढ़ने के बाद सिंचाई विभाग ने टीमों को भी अब अलर्ट कर दिया है। सिंचाई विभाग की ओर से पंजाब बॉर्डर से लेकर राजस्थान बॉर्डर तक घग्गर को आठ सेक्टरों में बांटा गया है। इसके निरीक्षण के लिए 24 टीमें बनाई गई है। सिंचाई विभाग की ओर से इसके लिए नौ कंट्रोल रूम भी बनाए हैं। एक्सईएन व एसडीओ को टीम का इंचार्ज बनाया गया है। घग्गर में अभी 30 हजार क्यूसेक पानी की निकासी होने की क्षमता है।

राजस्थान की तरफ निकाली जाएगी ओटू की जलकुंभी
ओटू हेड में पहुंचने वाली जलकुंभी को राजस्थान की तरफ निकाला जाएगा। अभी पानी का लेवल काफी नीचे है। लेवल बढ़ने के बाद राजस्थान की तरफ के गेट खोल जलकुंभी को निकाला जाएगा। इसके बाद नहरों में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
सिरसा में अभी 1500 क्यूसेक पानी पहुंच रहा है। दो दिनों तक जलस्तर बढ़ेगा। इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। घग्गर के तटबंधों का भी टीमें लगातार निरीक्षण कर रही है। जिले में अभी स्थिति सामान्य है। - अजीत हुड्डा, एक्सईएन, घग्गर ब्रांच, नहरी विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें