फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 80 वर्षीय लालचंद के लिए उम्र एक नंबर, खेलों में दिखाते हैं दम

विज्ञापन
लाल सिंह गोदारा अपने मेडल दिखाते हुए। विज्ञप्ति - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के प्रधान लालचंद गोदारा ने हाल ही में कुरुक्षेत्र में हुई 31वीं हरियाणा मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उन्होंने एक स्वर्ण व दो रजत पदक जीतकर साबित कर दिया है कि जज्बा व लगन हो तो उम्र कोई बाधा नहीं बनती है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में हाल ही में हरियाणा मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से 31वीं हरियाणा मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप करवाई गई। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें सिरसा से करीब 80 वर्षीय लालचंद गोदारा ने भी शॉटपुट, हैमर थ्रो व डिस्कस थ्रो में भाग लिया। उन्होंने शॉटपुट में (8.17 मीटर) के साथ स्वर्ण पदक, हैमर थ्रो में (17.66 मीटर) में रजत पदक तथा डिस्कस थ्रो में (19.35 मीटर) रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गोदारा को इस उपलब्धि पर वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन तथा खिलाड़ियों ने बधाई दी है। गोदारा ने बताया कि वे नियमित रूप से इन खेलों का अभ्यास करते है क्योंकि बिना अभ्यास के कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। नियमित अभ्यास से ही खिलाड़ी परफेक्ट बनता है।
पहले भी जीत चुके हैं दर्जनों मेडल
इससे पूर्व भी लालचंद गोदारा जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में दर्जनों मेडल जीत चुके हैं। यह खेल के प्रति उनकी लगन का ही परिणाम है कि इस उम्र में भी वे विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यों में भी रहते हैं आगे
ऐसा नहीं है कि लालचंद गोदारा सिर्फ खेलों में ही आगे रहते हैं, वे सामाजिक कार्यों में भी सदैव अग्रणी रहते हैं। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसोसिएशन बनाई हुई है। 15 अगस्त व 26 जनवरी पर होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रमों में वरिष्ठ नागरिकों की परेड भी उनकी पहल पर ही शुरू हुई थी। पौधरोपण, शिक्षा, खेल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान, नशा मुक्ति अभियान, सफाई अभियान, सड़क सुरक्षा अभियान में भी वे हमेशा आगे रहकर लोगों को जागरूक करते हैं। जिला स्तर पर हुई कई मैराथन में वे विजेता रह चुके हैं। उनकी इन उपलब्धियों को देखते हुए ही हरियाणा सरकार भी उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित कर चुकी है।
शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे
खेलों के साथ ही लालचंद गोदारा शिक्षा के क्षेत्र में भी नाम कमा रहे हैं। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने फिर से पढ़ाई करने का मन बनाया। उन्होंने प्राइवेट विद्यार्थी के रूप में 10वीं व 12वीं की परीक्षा पास की। उसके बाद उन्होंने इग्नू से बीए में दाखिला लिया। पिछले माह ही उन्होंने द्वितीय श्रेणी से बीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब वे सीडीएलयू से एमएमसी (मॉस कम्यूनिकेशन) करना चाहते हैं और इसके लिए अभी से तैयारी भी आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें