सिरसा। सिरसा में रविवार क़ो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिये 16 जन सभाएं की। ऐलनाबाद, डबवाली, सिरसा और रानिया में उन्होंने प्रत्याशी के लिये वोट की अपील की। इस दौरान सिरसा में भगत सिंह चौक पर आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पिछले 10 सालों में सरकार ने युवाओं क़ो रोजगार नहीं दिया हैं। इसका नतीजा यह हुआ हैं कि 2 लाख मंजूर शुदा सरकारी नौकरियों के पद खाली पड़े हैं। हरियाणा का हाल बना दिया हैं ऐसा कि अस्पताल में जाओ तो डॉक्टर नहीं , स्कूल में जाओ तो मास्टर नहीं, विभागों में जाओ तो कर्मचारी नहीं। कांग्रेस की सरकार आएगी तो हरियाणा के 2 लाख बच्चों क़ो पक्की नौकरी मिलेगी। सरकार आती हैं तो सिरसा में टॉप की मेडिकल सुविधा देंगे। सिरसा में जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां पर जाता हूं सड़कों, सीवरेज आदि के काम नहीं होने की शिकायत मिलती हैं। हां, हिसार में कुछ काम हो रहा है। बाकी जगहों की स्थिति खराब है।
यहां पर की जनसभा
पूर्व मुख्य्मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने डबवाली के गांव चौटाला, अबूब शहर, गंगा, कालुआना, अहमदपुर डेरेवाला, बिज्जूवाली, रिसालिया खेड़ा और बनवाला, खारिया, ओटू, मौजदिन, मंगाला और भाम्भूर, ऐलनाबाद के मल्लेकां व माधो सिंघाना में लोगों को संबोधित किया। ऐलनाबाद में हुड्डा ने कहा कि 36 बिरादरी एकजुट होकर इसबार कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेगी।