फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्रतिवादी की मौत के बाद अब कानूनी उत्तराधिकारियों को देने होंगे 37 लाख

Fri, 08 Sep 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चेक बाउंस के एक मामले में डबवाली कोर्ट ने मृतक प्रतिवादी के कानूनी उत्तराधिकारियों को 21 लाख रुपये मुआवजा देने का फैसला सुनाया है। उक्त राशि तीन माह के भीतर वादी को देनी होगी।
विज्ञापन

मामले के अनुसार गांव कालुआना निवासी विनोद कुमार की गांव के जगदेव कुमार से अच्छी जान पहचान थी। जगदेव कुमार ने 21 जुलाई 2012 को विनोद से 8 लाख रुपये उधार मांगे और जल्द ही ये राशि लौटाने का वादा किया। 6 अगस्त 2012 को विनोद ने उक्त राशि अपने बैंक खाते से जगदेव कुमार के खाते में डाल दी। जगदेव ने ब्याज सहित उक्त राशि लौटाने की बात कही थी। मार्च 2017 को जगदेव ने एक चेक जारी कर दिया। अक्टूबर 2017 में उसकी मृत्यु हो गई। विनोद ने जगदेव के कानूनी उत्तराधिकारी उसकी पत्नी गीता देवी, पुत्र सुनील कुमार व पुत्री रेखा देवी को पार्टी बनाकर 12 सितंबर 2018 को डबवाली कोर्ट में केस दायर कर दिया। एक सितंबर 2023 इस मामले का निपटारा करते हुए न्यायाधीश अमनदीप कुमार ने वादी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए प्रतिवादियों को 21 लाख रुपये मुआवजा देने का फैसला सुनाया। उक्त राशि में पांच लाख रुपये ब्याज राशि भी शामिल है।

ओमप्रकाश से लिए थे 26 लाख रुपये



वहीं, इस प्रकार के एक अन्य मामले में भी कोर्ट ने प्रतिवादी जगदेव कुमार के कानूनी उत्तराधिकारियों को 16 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। ये मामला गांव कालुआना निवासी ओमप्रकाश ने 12 सितंबर 2018 को कोर्ट में दायर किया था। जिसमें उसने बताया कि उसकी जगदेव कुमार से अच्छी पहचान थी। जगदेव ने उससे 2013 से 2015 के बीच 26 लाख रुपये उधार लिए थे और फरवरी 2014 में उसने 14 लाख 20 हजार रुपये लौटा दिए। उसने मार्च 2017 में एक चेक जारी कर दिया। अक्टूबर 2017 में उसका निधन हो गया। अब कोर्ट ने जगदेव के कानूनी उत्तराधिकारी उसकी पत्नी गीता देवी, पुत्र सुनील कुमार व पुत्री रेखा देवी को 16 लाख रुपये देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें