फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रणजीत के इस्तीफे के बाद सिरसा को नए मंत्री का रहेगा इंतजार

Wed, 27 Mar 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रानियां के निर्दलीय विधायक चौधरी रणजीत सिंह भाजपा में शामिल हो चुके हैं। लोकसभा सभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें हिसार से टिकट दिया है। उनके प्रत्याशी बनने और विधायक पद से इस्तीफे के बाद उनकी कैबिनेट मंत्री की शक्ति समाप्त हो गई है। अब सिरसा क्षेत्र से मंत्री पद का कोटा पूरी तरह से खाली हो गया है।
बॉक्स
किसे मिलेगा मंत्री पद
राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं हैं कि अब भाजपा सिरसा जिले के किस विधायक को मंत्री पद देती है या सिरसा को खाली हाथ रहना पड़ेगा। पूर्व के घटनाक्रम के मुताबिक हलोपा से विधायक गोपाल कांडा को मंत्री पद देने की चर्चाएं रहीं हैं। यह चर्चाएं अब सत्य साबित होती है या चर्चाएं ही रहती है। यह आने वाला वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुष्यंत चौटाला और रणजीत सिंह दोनों ही बने थे मंत्री
मौजूदा समय में चौधरी रणजीत सिंह बिजली और जेल मंत्री थे। इनके इस्तीफा देने के साथ ही मंत्री पद की शक्ति खत्म हो गई है। गठबंधन टूटने से पहले सिरसा के दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री थे। भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद उनका भी उपमुख्यमंत्री पद जा चुका है। ऐसे में राजनीतिक शक्ति के प्रमुख केंद्रों में शुमार सिरसा मंत्री विहीन हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें