फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सुबह के बाद कालांवाली से हिसार और सिरसा जाने के लिए 8 घंटे तक नहीं एक भी ट्रेन

Sun, 25 Aug 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 कालांवाली का रेलवे स्टेशन।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। कोरोना काल के बाद रेलवे प्रशासन ने कालांवाली से सिरसा व हिसार जाने वाली ट्रेन का समय सुबह 7 बजकर 40 मिनट से बदलकर सुबह 5 बजकर 43 मिनट कर दिया था। इसके बाद अगली ट्रेन आठ घंटे बाद दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर है। तब तक कालांवाली से सिरसा की तरफ जाने वाली कोई ट्रेन नहीं है। कालांवाली के ट्रेन यात्री चार साल से ट्रेन के समय को बदलने की मांग कर रहे हैं।
दैनिक यात्रियों को सिरसा और हिसार जाने के लिए रोजाना ज्यादा किराया देना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए कालांवाली के रेल यात्री 100 से अधिक बार रेलवे प्रशासन, रेल मंत्री, सांसद, विधायक को पत्र भेजकर व ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रख चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बरकरार है।
विज्ञापन




रोजाना 20 से 30 गुना किराया खर्च करने के लिए मजबूर यात्री

ट्रेन यात्री विक्की बांसल, राजिंदर बांसल, विजय वर्मा, राजिंदर वर्मा, राजविंद्र सिंह, लब्बी सिंह, हरप्रीत सिंह, सतनाम सिंह गदराना ने बताया कि कालांवाली से सिरसा आवागमन के लिए ट्रेन का एक माह का पास 180 रुपये में बनता है। मगर अब ज्यादातर दैनिक यात्री बाइक व कारों में पुल कर सिरसा जा रहे हैं। बाइक पर कम से कम 250 रुपये व कार पर रोजाना 500 से 700 रुपये आवागमन करने का खर्च आता है। यानि महीने में 7 हजार रुपये से 20 हजार रुपये खर्च हो जाते है। दैनिक यात्री बताते हैं कि बसों में भी रोजाना एक तरफ का किराया करीब 50 रुपये लगता है। यानि महीने का किराया 3 हजार रुपये लगता है।
विज्ञापन






3 मिनट में लगातार दो ट्रेनों के बाद लंबा इंतजार

कालांवाली रेलवे स्टेशन से सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली एक्सप्रेस और 5 बजकर 43 मिनट पर किसान एक्सप्रेस कालांवाली से सिरसा व हिसार जाती हैं। 3 मिनट में लगातार दो ट्रेनों के बाद दोपहर 1 बजकर 44 मिनट तक सिरसा की तरफ जाने वाली कोई ट्रेन नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें