फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर की अनाज मंडी के समीप स्थित मुल्तानी कॉलोनी में बुधवार की रात अधिवक्ता विजय सेठी उर्फ काला (52) ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में राजेश कुमार ने बताया कि उनका भाई विजय सेठी उर्फ काला अनाज मंडी में माडल संस्कृति स्कूल के सामने मुल्तानी कॉलोनी वाली गली में रहते थे। बुधवार की रात करीब 10.15 विजय सेठी अपने मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में थे। उसने स्वयं को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन जब मौके पर पहुंचे तो विजय सेठी लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक के भाई राजेश मेहता ने बताया कि उनका भाई मानसिक रूप से परेशान था। वारदात की सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक विजय सेठी बार एसोसिएशन से जुड़े थे और वरिष्ठ अधिवक्ता थे। विजय सेठी की मृत्यु होने के बाद वीरवार को बार में नो-वर्क रहा।
इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है : एसएचओ
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के भाई के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। मृतक के भाई ने अपने बयान में बताया है कि विजय मानसिक रूप से परेशान रहता था और उसी कारण ये कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्मवीर सिंह, सिटी एसएचओ, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें