फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिले अब 31 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में 9वीं और 11वी कक्षा में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों का एक और मौका दिया है। दाखिला तारीख बढ़ाकर अब 31 जुुलाई तक कर दी गई है। ऐसे में दाखिले से वंचित विद्यार्थी अब आवेदन दे सकते हैं। इसके लिए आदेश जारी हो गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि राजकीय विद्यालयों में दाखिला तारीख 31 मई तक थी। इसके बाद दाखिले बंद हो गए। ऐसे में 9वीं कक्षा में दाखिला लेने के लिए भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी वंचित रह गए। इसके अलावा गर्मी की छुट्टियों में 10वीं का परिणाम आया था। ऐसे में 11वीं कक्षा के दाखिले भी नहीं हो पाए। विद्यार्थी दाखिला के लिए स्कूल पहुंच रहे थे लेकिन मंजूरी न होने के कारण दाखिले रुके हुए थे। ऐसे में शिक्षा विभाग को मांग पत्र भेजे गए। अब शिक्षा विभाग ने दाखिलों के लिए की मंजूरी दे दी है।
विभाग ने जारी किया पत्र, दाखिला शुरू
शिक्षा विभाग के सहायक निर्देश की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है। इसमें बताया गया है कि राजकीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में दाखिला लेने के लिए तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। इसके लिए सभी राजकीय स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से पत्र आ गया है। अब दाखिला शुरू कर दिए गए हैं। गर्मी की छुट्टियों में परीक्षा परिणाम आया था ऐसे में 11वीं कक्षा में दाखिले नहीं हो पा रहे थे। अब विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो दाखिला लेने से वंचित रह गए हैं वे अब 31 तक आवेदन दे सकते हैं।
विज्ञापन

-मदन लाल, प्रिंसिपल, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, अनाज मंडी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें