संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला प्रशासन की ओर से खंड ऐलनाबाद के गांव उमेदपुरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 5 अगस्त को शाम 4 बजे से जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रशासन के सभी विभाग दिन में आमजन को स्टाल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।