फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: आदित्य देवीलाल चौटाला ने छोड़ी भाजपा, इनेलो में शामिल; डबवाली से बने उम्मीदवार

Sun, 08 Sep 2024 01:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

आदित्य देवीलाल चौटाला सोमवार को इनेलो की ओर से डबवाली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके इनेलो में शामिल होने से पार्टी को एक मजबूत उम्मीदवार मिल गया है और डबवाली सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
विज्ञापन
आदित्य देवीलाल चौटाला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के डबवाली से भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार आदित्य देवीलाल चौटाला ने भाजपा की पहली सूची में अपना नाम न आने के कारण रविवार को इनेलो ज्वाइन कर ली है। आदित्य देवीलाल चौटाला भाजपा की लिस्ट से असंतुष्ट थे और इस वजह से उन्होंने पार्टी से नाराजगी जाहिर की थी। शनिवार को उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की थी, जिसमें उन्होंने अपने अगले कदम का संकेत दिया था।

इनेलो के प्रधान महासचिव और ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में आदित्य देवीलाल चौटाला ने इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर अभय सिंह चौटाला ने उन्हें इनेलो का उम्मीदवार घोषित कर दिया। अब आदित्य देवीलाल चौटाला डबवाली से इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे और सोमवार को वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

आदित्य देवीलाल चौटाला पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के पोते हैं, जो हरियाणा की राजनीति में एक प्रमुख परिवार से आते हैं। उनके इनेलो में शामिल होने से पार्टी को एक मजबूत उम्मीदवार मिल गया है और डबवाली सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें