फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों पर एफआईआर रद्द करने की मांग पर अड़ी बार : वर्क सस्पेंड के चलते दो दिनों से अदालती कामकाज ठप, मंगलवार को 846 मामलों में नहीं हुई सुनवाई

Tue, 11 Apr 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला बार एसोसिएशन ने मंगलवार दूसरे दिन भी वर्क सस्पेंड रखा गया। इस वजह से न्यायालय में सैकड़ों मामलों की सुनवाई नहीं हो पाई। जो लोग अपने मामलों की सुनवाई को लेकर न्यायालय पहुंचे उन्हें अगली तारीख लेकर वापस लौटना पड़ा। बार एसोसिएशन के सदस्य इस बात पर अड़े हैं कि जब तक सिविल लाइन थाना पुलिस एफआईआर रद्द नहीं करती वर्क पूरी तरह से सस्पेंड रखा जाएगा।
वहीं, वर्क सस्पेंड होने का खामियाजा जल्द न्याय पाने की उम्मीद लेकर न्यायालय में आने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि न्यायालयों में केसों की भरमार है। अगर एक भी दिन सुनवाई नहीं होती तो मामले की अगली सुनवाई की तारीख 1 से 2 महीने या फिर 4 महीने बाद आती है। अगर जल्द ही मामले का समाधान न हुआ तो सैकड़ों लोगों को न्याय मिलने में देरी होगी।
विज्ञापन


सेशन में 331 और निचली अदालतों में लगे थे 515 केस
न्यायालयों में मंगलवार को कुल 846 मामलों की सुनवाई होनी थी, इनमें से 331 मामले सत्र व अतिरिक्त सत्र न्यायालयों में लगे हुए थे,जबकि निचली अदालतों में 515 मामलों की सुनवाई होनी थी। वर्क सस्पेंड होने के कारण न्यायालयों को अगली तारीख देनी पड़ी।
विज्ञापन


आज भी रहेगा वर्क सस्पेंड
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट गणेश सेठी का कहना है कि पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया है कि अगले दो-तीन दिनों में निष्पक्ष जांच पूरी कर ली जाएगी। जब तक पुलिस एफआईआर कैंसिल नहीं करती वर्क पूरी तरह सस्पेंड रहेगा और कोई भी वकील न्यायालय में सुनवाई के लिए पेश नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें