बैठक में उपस्थित चेयरमैन मनोज सचदेवा व पार्षद।
रानियां। पार्षदों की बैठक सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन मनोज सचदेवा ने की। चेयरमैन ने बताया कि नगर पालिका की ओर से शहर में गलियों का निर्माण कार्य सहित अन्य विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। बैठक में उन विकास कार्यों की समीक्षा की गई है। इसके साथ ही शहर के मेन बाजार में निरंतर जाम रहने की समस्या को लेकर पार्किंग की व्यवस्था किए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया है।
बैठक में पार्षदों ने कहा कि जहां पर नगर पालिका का मौजूदा कार्यालय बना है, यहां पर पार्किंग की व्यवस्था के लिए दो मंजिला भवन बनाया जाए। चेयरमैन मनोज ने कहा कि पार्षदों के मत से सहमत है और इस समस्या का शीघ्र निदान चाहते हैं। पालिका के सचिव व अन्य अधिकारियों को इस बाबत आदेश दिए हैं कि वह इस समस्या के समाधान के लिए ड्राफ्ट तैयार करें।
बैठक में एक दर्जन के करीब नई गलियों का निर्माण करवाए जाने को लेकर प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ ही मेन रोड पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को शीघ्र ठीक करवाने को लेकर भी चर्चा की गई है। बैठक में वाइस चेयरमैन रमेश कुमार, पार्षद मलकीत सिंह, पवन कालड़ा, निक्का चीमा, बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।