फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : अतिक्रमण हटाने बाजारों में पहुंची टीम, आठ दुकानदारों के काटे चालान

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दुकानदार का सामान लेकर जाते नगर परिषद कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। त्योहारी सीजन के साथ ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। ऐसे में दुकानदारों ने बाजार में काफी जगह पर अतिक्रमण रखा है। इसके चलते नगर परिषद ने विशेष अभियान कर न केवल अतिक्रमणकारी दुकानदारों के चालान काटे गए, बल्कि निर्धारित सीमा से बाहर रखे सामान को भी जब्त कर लिया। इस दौरान पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर भी चालान कटे। कई दुकानदारों ने इसका विरोध जताया और कहा कि त्योहारी सीजन में अधिकारियों को अभियान की याद क्यों आती है।
विज्ञापन

शहर के बाजार इन दिनों ज्यादा तंग हो गए हैं। संकरी गलियों में भी दुकानदारों ने बाहर तक सामान सजा लिया है और राहगीरों के लिए भी जगह नहीं बची है। ऐसे में नगर परिषद ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम रोड़ी बाजार, मोहंता मार्केट, पुरानी कमेटी कमेटी वाली गली, बोम्बे वाली गली, पालिका बाजार सहित आसपास के बाजार में पहुंची। बोम्बे वाली गली में टीम ने दुकानों के बाहर खड़ी रेहड़ियों को हटवाया गया और फुटपाथ पर कब्जा कर सजाई गई दुकानों को भी हटवाया। इतना ही नहीं दुकानों के ऊपर लगी लोहे की पाइपें और अन्य सामान भी हटवाया गया। नगर परिषद अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के चालान काटे। कई दुकानदारों के पास पॉलिथीन भी बरामद हुआ। उनका भी चालान काटा गया। अभियान के दौरान कुल आठ दुकानदारों चालान काटे गए।
अधिकारियों ने की थी वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी
अभियान चलाए जाने से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। टीम आने की सूचना पर दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। नगर परिषद के कर्मचारियों ने पहले गुप्त रूप से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कर ली थी। इस आधार पर भी चालान काटे गए। मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर सिंह, सफाई निरीक्षक पवन कंबोज के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में सचिन शर्मा, अरुण कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन

पालिका बाजार में हुई अधिकारियों से बहस
नगर परिषद की टीम रोड़ी बाजार और फिर पुरानी कमेटी वाली कमेटी में पहुंची। यहां से जैसे ही टीम संकरी गलियों में गई तो पालिका बाजार का हाल देखा। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के 20 फुट बाहर तक अतिक्रमण कर रखा था। चालान काटने की कार्रवाई पर आसपास के दुकानदारों ने नाराजगी जताई। महिला दुकानदार ने कहा कि और भी तो दुकानदार हैं, जिन्होंने बाहर सामान लगा रखा है, हिम्मत है तो उनके चालान काटो। इसके बाद कुछ और दुकानदार एकत्र होकर आ गए। एक दुकानदार ने कहा कि अधिकारियों को त्योहारी सीजन में ही अभियान की याद क्यों आती है।
प्रतिदिन चलेगा अभियान, होगी कार्रवाई
त्योहारी सीजन में दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है, जबकि ये उन्हीं के लिए नुकसानदायक है। सच्चाई यह है कि यदि रास्ता खुला होगा तो ग्राहक ज्यादा आएंगे। नगर परिषद की ओर से अब प्रतिदिन अभियान चलाया जाएगा और अतिक्रमण करने वालों के साथ-साथ पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों के भी चालान काटे जाएंगे। -जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें