फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : कैफे पर पुलिस का छापा, आपत्तिजनक स्थिति में मिले पांच जोड़े

विज्ञापन
कैफे में पकड़े युवक व युवतियों को गाड़ी में बैठाकर ले जाते पुलिस कर्मी । संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के लालबत्ती चौक स्थित एक कैफे पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान यहां पर पांच जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। पुलिस ने कैफे संचालक सहित युवक व युवतियों को काबू कर थाने में पहुंचा दिया है। पुलिस अब मामले को लेकर कार्रवाई में जुटी है।
मंगलवार दोपहर के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी रामनिवास और महिला थाना प्रभारी मंजू बाला की टीम ने कैफे पर छापा मारा। यहां पर पांच लड़के व पांच लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पाई गईं। करीब एक घंटे तक पुलिस कैफे को बंद कर जांच करती रही। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। महिला थाना प्रभारी मंजू बाला ने सभी युवक व युवतियों को हिरासत में लेकर थाने में पहुंचा दिया। बता दें कि संचालक की ओर से कैफे में गलत कार्य करवाए जाने की शिकायत सीएम विंडों में दर्ज हुई थी। इसके पश्चात मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस के पास भेजी गई। पुलिस ने पहले भी कई बार कैफे पर छापा कार्रवाई की है, लेकिन उस दौरान यहां पर कोई भी आपत्तिजनक स्थिति नहीं मिली। हालांकि एक रेप के मामले में भी कैफे का नाम दर्ज किया गया था। इसके संबंध में पुलिस ने कैफे संचालक से पूछताछ की थी।
विज्ञापन

कैफे में गलत कार्य होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद कैफे पर छापा कार्रवाई की गई है। छापा कार्रवाई में पांच जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले हैं। पुलिस की ओर से अब कानून अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

- रामनिवास, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सिरसा
कैफे में गलत कार्य होने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई है। पकड़े गए युवक व युवतियों से पूछताछ की जाएगी। - मंजू बाला, महिला थाना प्रभारी, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें