फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डेरा से नाराज चल रहा था आरोपी प्रदीप

Mon, 10 Apr 2023 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डेरा मुखी की मुख्य शिष्या हनीप्रीत से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। रिमांड अवधि के दौरान ये तो स्पष्ट हो गया है कि रंगदारी मांगने के लिए कॉल आरोपी प्रदीप ने ही की थी। आरोपी प्रदीप का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पता चलता है कि प्रदीप डेरा से नाराज चल रहा था।
विज्ञापन

डबवाली निवासी प्रदीप कुमार को पुलिस ने हनीप्रीत की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया। हनीप्रीत ने आरोप लगाया था कि उसे व्हाटसएप कॉल करके और मैसेज करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इस आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की और डबवाली निवासी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को कोर्ट में पेश करके उसे पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
पुलिस आरोपी को लेकर निशानदेही के लिए कई जगहों पर लेकर गई है। सूत्र बताते हैं कि उसकी निशानदेही पर सामान भी बरामद किया गया है। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि पुलिस न्यायालय से अपील करेगी कि और रिमांड दिया जाए। न्यायालय के आदेश के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आरोपी का पुराना वीडियो वायरल
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर हनीप्रीत से रंगदारी मांगने के आरोपी प्रदीप कुमार के नाम पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुुआ है। इस वीडियो में प्रदीप कुमार गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है। वह आरोप लगा रह है कि उसे पंचकूला हिंसा में बिना किसी कारण फंसा दिया गया था। दूसरी ओर, पंजाब के बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी केस में भी उसे फंसाने की साजिश रची गई।

आरोपी ने की थी कॉल : एसपी
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने ही कॉल और मैसेज किया था। ये उसने किसी के कहने पर किया या अपनी मर्जी से ये अभी जांच कर रहे हैं। अभी तक किसी अन्य का नाम सामने नहीं आया है। सोमवार को आरोपी को कई जगह ले जाकर निशानदेही करवाई गई है। अब आगे की कार्रवाई में जो भी पता चलेगा वह बाद में बता दिया जाएगा।
विज्ञापन

-उदय सिंह मीणा, एसपी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें