फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पत्नी का हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Aug 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मृतक के परिजनों से बातचीत करते डीएसपी अजायब सिंह। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बडागुढ़ा। गांव सुखचैन में शुक्रवार को पत्नी की हत्या करने मामले में बडागुढ़ा पुलिस ने हत्यारोपी बलकौर सिंह के अलावा चार अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को मृतका के परिजनों ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इन्कार कर दिया और धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि पहले हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उसके बाद ही वे शव का अंतिम संस्कार करेंगे। डीएसपी अजायब सिंह के आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना खत्म कर शव को ले लिया व देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच सोहन सिंह ने बताया कि बलकौर सिंह छोटी-छोटी बातों को लेकर उसकी बेटी अमृतपाल कौर के साथ झगड़ा करता था। कुछ दिन पूर्व भी उसका अमृतपाल कौर के साथ विवाद हुआ था। पंचायत के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने अपनी बेटी को वापस उसके ससुराल भेज दिया था। उन्होंने बलकौर सिंह को कई बार समझाया था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया। धरने की सूचना के बाद डीएसपी अजायब सिंह व थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने एक नहीं सुनी अपनी बात पर अड़े रहे। डीएसपी द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार करने की बात मानी। शनिवार देर सायं मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति बलकौर सिंह, ससुर बूटा सिंह, सास सुखविंदर कौर, दर्शन सिंह व चमकौर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी बलकौर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें