फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महाकुंभ में कमरा बुकिंग के बहाने ठगी का आरोपी काबू

Tue, 04 Feb 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस ने महाकुंभ में कमरा बुक करवाने के बहाने 5,199 रुपये ठगने के आरोपी को काबू किया है। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि कीर्तिनगर निवासी विकास की शिकायत पर 28 जनवरी को यह केस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पंजाब जा रहे थे। ओढ़ा के पास एक होटल पर चाय पीते समय उन्होंने प्रयागराज में कमरा ऑनलाइन बुक करने की कोशिश की। तभी उनके पास टेलीग्राम पर लिंक आया कि 7,000 रुपये वाला कमरा 5,199 रुपये में मिल जाएगा। इसलिए उन्होंने भुगतान कर दिया लेकिन आरोपी ने कमरा बुक नहीं किया। इस आरोप में पुलिस ने जिला पुणे, महाराष्ट्र बडरूख सिंह निवासी आरोपी सिद्धार्थ गनेश शेलार को काबू किया। उसके कब्जे से 5,199 रुपये बरामद किए गए हैं। अब पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें