फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घर में घुसकर हमला व छेड़छाड़ का आरोप, 7 पर केस

Thu, 10 Apr 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। बडागुढ़ा पुलिस ने गांव लक्कड़ांवाली निवासी एक महिला के बयान पर 7 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने, कपड़े फाड़ने, उस पर व उसके घर के सदस्यों पर हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि बीती 7 अप्रैल की रात्रि वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के ही हैप्पी, बिट्टू, निर्मल सिंह व पालाराम धारदार हथियारों व लोहे की राॅड सहित उसके घर में घुस गए और उसके साथ छेड़छाड़ व मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका मुंह दबा लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला बोल दिया। शोर सुनकर जब उसका भाई साहिल व चाचा हरपाल मौके पर आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। महिला का आरोप है कि फिर हैप्पी, बिट्टू, निर्मल सिंह, पाला राम, सुरजीत, बलवंत व सुखमंदर ने गली में उसके बड़े भाई अजय को घेर लिया और हथियारों से हमला बोल दिया। इस हमले में वह, उसका भाई साहिल व अजय तथा चाचा हरपाल घायल हो गए जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें