फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुलिसकर्मी के साथ मारपीट और हुड़दंग करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। गली में हुड़दंग करने, पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने, सरकारी काम में बांधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान गमदूरनाथ उर्फ चीकू के रूप में हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक चांद सिंह ने बताया कि घायल एसपीओ जगरूप सिंह की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसपीओ जगरूप ने बताया कि उसकी ड्यूटी पुलिस चौकी शहर कालांवाली में है। कुलदीप कौर पत्नी छिंद्र सिंह निवासी जगीर कॉलोनीवासी ने सूचना दी थी कि कुछ लोग गली में हुड़दंग कर रहे हैं। इस पर वह अपने साथी राजेश कुमार के साथ दोपहर डेढ़ बजे वह नशा मुक्ति केंद्र के पास बाइक खड़ी कर कुलदीप कौर के घर के पास पहुंचा। उस दौरान 5-6 युवक गली में खड़े हुए थे, जो नशे की हालत में थे। महिला से जब फोन करने बारे में पूछा तो युवकों ने उसके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया।
जगरूप ने बताया कि युवकों ने कहा कि तू यहां क्या लेने आया है, और उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दी। जब उन्हें गाली देने से मना करते हुए समझाने का प्रयास किया तो युवकों ने उस पर ही हमला बोल दिया। युवकों ने डंडा लेकर उसके सिर पर मारा, जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद उन्होंने उसे लात घूसे मारने शुरू कर दिए। तभी साथी पुलिसकर्मी राजेश कुमार भागकर आया और बीच बचाव किया। इतने में आस पड़ोस के लोगों को एकत्रित होता देखकर युवकों ने धमकी दी कि आगे से मोहल्ले में आया तो जान से मार देंगे और मौके से भाग गए। जिसके बाद राजेश ने दूसरे लोगों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल कालांवाली में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

वहीं जगरूप के बयान के आधार पर पुलिस ने गमदूरनाथ उर्फ चीकू पुत्र जीतनाथ, सलेन्द्रनाथ पुत्र जीतनाथ, मनदीपनाथ पुत्र कालानाथ, सेठीनाथ पुत्र जीतनाथ व बलेन्द्रनाथ पुत्र जीतनाथ निवासी जगीर कॉलोनी मंडी कालांवाली के खिलाफ सरकारी काम में बांधा पहुंचाने और कर्मचारी के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस ने गमदूरनाथ उर्फ चीकू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें