फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घर से गेहूं की 35 बोरियां चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2026 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। घर से गेहूं की 35 बोरियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार निवासी गांव सुरेवाला जिला हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया है। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि ढाणी सादेवाला निवासी गुरमीत सिंह ने रानियां थाना में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 3 अगस्त को उसने अपने घर में रखी गेहूं की की जांच की तो 35 बोरियों कम पाई गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान वीरवार को पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा गेहूं की बोरियां बरामद कर ली गई हैं। शुक्रवार को अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें