फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : ट्रैक्टर के नीचे आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। ट्रैक्टर की लाइट जलाकर नहा रही महिला ट्रैक्टर के नीचे आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रेलवे लाइन पार हुडा कॉलोनी में गांव अभोली निवासी बलबीर सिंह का परिवार ऐलनाबाद की अनाज मंडी में मजदूरी करने के लिए आया हुआ था। वह हुडा कॉलोनी में झुग्गी बनाकर रह रहे थे। शुक्रवार रात्रि को 40 वर्षीय सीता देवी पत्नी बलवीर सिंह ट्रैक्टर की लाइट जलाकर नहा रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर का गेर लगने से वह चल पड़ा और महिला उसके नीचे आ गई। इसके कारण उसकी मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने जीता राम के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें