फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में टकराया ट्रक, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
accident - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
उपमंडल के गांव अबूबशहर में वीरवार को छाई घनी धुंध व धुंए के चलते एक ट्रक खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रक टकरा गया। जिसके कारण ट्रैक्टर खतानों में जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय ट्रैक्टर-ट्राली के ऊपर या आस-पास कोई नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा बच गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राली गांव में स्थित श्री गोशाला का था और ट्रैक्टर चालक व गोशाला के कर्मी भाखड़ा नहर में गिरी एक गाय को निकालने गए थे। श्री गोशाला के प्रधान जगदीश सुथार ने बताया कि एक तो सुबह धुंध थी और कर्मियों ने स्वयं व गाय को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाया था। जिसके धुएं से ट्रक चालक को सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली दिखाई नहीं देने से ट्रक उसमें जा टकराया। जिससे ट्रैक्टर खतानों में जा गिरा। उन्होंने बताया कि किसी को कोई चोट नहीं आई है, बाद में ट्रैक्टर को बाहर निकाल लिया गया है और गाय भी सकुशल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें