गोरीवाला। गांव लखुआना में वीरवार को घर में बैठी महिला से बालियां छीनकर दो मोटरसाइकिल सवार युवक फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला सुरजीत कौर 85 वर्षीय अपने घर में बैठी हुई थी। उसी समय मोटरसाइकिल सवार होकर आए दो युवक वृद्ध महिला के घर में प्रवेश किया। दोनों युवक बिना किसी देरी के वृद्ध महिला से छीनाझपटी करने लगे। जब तक कि वृद्ध महिला संभल पाती दोनों युवक बालियां छीनकर मौजगढ़ की तरफ फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य पहुंचे तो मोटरसाइकिल सवार होकर आए दोनों युवक भागने में सफल हो गए। वृद्ध महिला के बेटे हंसराज के बयानों के आधार पर दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला पुलिस में दर्ज कर करवा दिया गया है।