फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबवाली में अभय बोले- हमारी लड़ाई चुनाव लड़ने की नहीं, बल्कि सीएम पद की

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विधायक अभय सिंह चौटाला व अन्य। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शनिवार को अनाज मंडी में इनेलो कार्यकर्ता सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं ने अभय चौटाला का स्वागत किया। इस दौरान प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने अपने संबोधन में बीजेपी-जेजेपी व कांग्रेस पर तीखे वार करते हुए कहा की दोनों दलों ने आमजन को लुभावने आश्वासन देकर सत्ता हथियाने का काम किया है। उन्होंने प्रदेश की समस्याएं सुलझाने के बजाय केवल आमजन के लिए समस्या ही पैदा की जिसका खामियाजा आने वाले चुनावों में उन्हें भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए खुद को सीएम पद का दावेदार भी घोषित कर किया। उन्होंने कहा कि आगे आने वाला समय इनेलो का होगा और उनकी सरकार बनने और वो ही मुख्यमंत्री बनेंगे। आज हमारी लड़ाई चुनाव लड़ने की नहीं, बल्कि सीएम पद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें