फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पश्चिम बंगाल के लावारिस युवक को परिजनों से मिलाया

Fri, 29 May 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सुरेश को परिजनों को सौंपते बबलू प्रजापत व अन्य।
विज्ञापन
रानियां। रानियां-बालासर रोड़ पर स्थित मानव सेवा अनाथ एवं वृद्ध आश्रम के संचालक बबलू प्रजापत ने एक लापता युवक को उसके परिजनों से मिलवा दिया।
विज्ञापन


बबलू प्रजापत ने बताया कि करीब 7 महीने पहले गांव सुल्तानपुरिया के सरपंच भीम सिंह जांगड़ा व अन्य ग्राम वासी सुरेश उरांव नामक युवक को आश्रम छोड़कर गए थे। 6 महीने के इलाज के बाद सुरेश उरांव मानसिक व शारीरिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ हो गया। इस दौरान उसने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के जिला जलपाईगुड़ी के लाइन रेड बैग टी गार्डेन बनारहाट का रहने वाला है। इसके उपरांत सोशल मीडिया के माध्यम से सुरेश उरांव के परिवार से संपर्क किया। इसके बाद सुरेश की पत्नी खुशबू उरांव और बहन सुरेश को लेने शुक्रवार को रानियां आश्रम में पहुंचे। इसके बाद कागज कार्रवाई के बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें