फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भाजपा सांसद कंगना के किसान विरोधी बयान पर भड़की आप, किया रोष प्रदर्शन

Wed, 28 Aug 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा के लालबत्ती चौक पर कंगना रानौत के बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन करते आप नेता।   स्रोत : कार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। किसानों के खिलाफ बयान देने पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने लालबत्ती चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भांभू, जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह बेगू ने प्रदर्शन की अगुवाई की। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि कंगना हरियाणा में आकर किसानों से माफी मांगे।

आप के जिला अध्यक्ष हैप्पी रानियां ने कहा कि कंगना पहले भी किसानों पर गलत बयानबाजी करती रही है। भाजपा ने हमेशा किसानों का अपमान किया। अब फिर कंगना ने किसानों के खिलाफ जहर उगला है। कंगना ने कहा कि किसान हिंदुस्तान को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं। उसने कहा कि किसानों ने दुष्कर्म किया। ये किसान नहीं अमेरिका और चीन के एजेंट हैं, जो बेहद शर्मनाक है। किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भांभू ने कहा है कि सत्ता में बैठी भाजपा सरकार अन्नदाता को परेशान करती है । प्रदर्शन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कुमार, जिला सचिव शाम मेहता, महिला विंग की जिला अध्यक्ष सरोज मानव, जिला पार्षद जसदेव निक्का, संदीप कौर, गुरचरण सिंह फौजी, बलविंद्र बराड़, प्रदीप सचदेवा, मैक्स साहुवाला, सुभाष शर्मा, जतिन वर्मा, जीतो बाई और मास्टर हरबंस लाल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
प्रदर्शन में पहुंची महिला आप के खिलाफ लगाने लगी नारे
पंजाब के एक भूमि विवाद के लिए आप नेता के पीए पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए। जिस समय आप नेता जिला अध्यक्ष हैप्पी रानियां की अगुवाई में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उस दौरान एक महिला ने आकर आप पार्टी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर कुछ आप कार्यकर्ताओं की महिला के साथ बहस हुई। महिला ने कहा कि पंजाब के एक आप नेता के पीए ने जमीन विवाद निपटाने के नाम पर उनसे लाखों रुपये लिए हैं। आप नेता से शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में आप पार्टी में भी दूसरी पार्टियों की तरह भ्रष्टाचारी लोग है। इस पर आप नेताओं ने टाउन पार्क में महिला व उसके साथ आए लोगों को बैठाया और उनसे बातचीत कर आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें