सिरसा। परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी का लघु सचिवालय में धरना 12वें दिन जारी है। आप कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर राज्य सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी कर रोष जताया।
पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य विरेन्द्र कुमार, जिला पार्षद प्रतिनिधि हैप्पी रानियां, जिला पार्षद गुरचरण सिंह फौजी, जिला पार्षद जसदेव सिंह निक्का, महिला नेता कविता नागर, सुखदीप कौर, पूनम गोदारा ने प्रदर्शन का संयुक्त रूप से नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र/फैमली आईडी की प्रशासनिक त्रुटियों को ठीक करने के लिए जिला प्रशासन ने 28, 29, 30 अप्रैल को सिरसा में ग्राम स्तर पर कैंपों के आयोजन की घोषणा की थी। अधिकारियों ने गांवों में जाकर गांव-गांव जाकर व मीडिया के माध्यम से इसका प्रचार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन शिविरों का आयोजन केवल घोषणा और कागजी कार्यवाही के रूप में किया गया। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना 11 मई से लघु सचिवालय में चल रहा है। अब तक सरकार और प्रशासन ने मांगों को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। धरने में वरिष्ठ नेता धर्मपाल लाट, हंसराज सामा, अनिल चंदेल, प्रतिनिधि ब्लॉक समिति सदस्य दारा सिंह दमदमा, आप नेत्री जसप्रीत कौर बठला, हरबंस लाल, सतनाम चंद, राजकुमार वधवा, मनजीत सिंह बठला, विजय मोंगा, पवन गोयल, श्रवण सिंह, सौरभ राठौड़, सोनू बराड़, सुखचैन सिंह, हरकीरत सिंह, रिछपाल सिंह, बलकरण सिंह, तनुज, कुलदीप सिंह, प्रमोद वधवा, सुजल अनेजा एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।