ओढा (सिरसा)। गांव खाईशेरगढ़ में मिट्टी खिसकने से एक युवक की दबकर मौत हो गई। 20 वर्षीय सचिन ट्रैक्टर ट्राली लेकर मिट्टी भरने गया था। इसी दौरान मिट्टी का तोंदा गिरने से सचिन नीचे दब गया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति वहां से गुजरा तो ट्रैक्टर के पास चप्पल व मोबाइल पड़ा हुआ था। सूचना के बाद लोग वहां पहुंचे ओर सचिन को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।