फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सालासर मंदिर जा रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने एक महिला को टक्कर मार दी। जिससे उक्त महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन

गांव मिर्जापुर निवासी कृष्णा बाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह ऐलनाबाद के टिब्बी चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल में रहती है। वह शिक्षा विभाग से ड्राइंग टीचर के पद से रिटायर्ड है। शुक्रवार दोपहर वह सिरसा के सालासर मंदिर में माथा टेकने जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गई। जांच अधिकारी जगपाल सिंह का कहना है कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें