फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार महिला व युवक से पकड़ी गई एक किलो अफीम

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जमाल के मेन चौक पर एसटीएफ हिसार ने एक कार सवार महिला व युवक को एक किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। नाथूसरी चौपटा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसटीएफ हिसार टीम के इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि टीम ने नशे के खिलाफ चला रहे विशेष अभियान के तहत सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में नाथूसरी चोपटा पुलिस के साथ मिलकर गांव जमाल चौक नोहर रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान राजस्थान की तरफ से एक ईयोन कार को रुकवाया गया। जिसमें सवार कमला जांगिड़ निवासी जयपुर व कार चालक युवक पूर्ण वासी जयपुर से पूछताछ की। कार की तलाशी लेने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेंट नाथूसरी चोपटा के नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह से परमिशन लेकर कार की तलाशी ली तो महिला के पास से 1 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। कमला जांगिड़ निवासी जयपुर व पूर्ण निवासी जयपुर के विरुद्ध नाथूसरी चोपटा थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें