सिरसा। एसपी दीपक सहारन के नेतृत्व में सिरसा पुलिस ने मेडिकल नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है। सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह की टीम ने अनाज मंडी क्षेत्र में कबीर चौक के पास दुकान से तीन युवकों को काबू कर करीब 50 लाख रुपये की 1,00,155 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए। इनमें ट्रामाडोल की 97,170 गोलियां और प्रेगाबालिन के 2,985 कैप्सूल शामिल हैं। पकड़े गए युवकों की पहचान सुनील कुमार, अजय कुमार और सागर कुमार के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद ड्रग्स इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाया गया। एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में मेडिकल नशे का कारोबार किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।