फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से लगाई पानी चोरी रोकने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। बरूवाली नहर व कुतियाना बुर्जी से पानी चोरी करने के मामले को लेकर गांव नाथूसरी कलां के सैकड़ों ग्रामीण बीते दिन शुक्रवार को विभाग के एसई से मिले। ग्रामीणों ने विभाग से दोनों नहरों पर अस्थाई रूप से टेंट लगाने की मांग की है। ताकि नहरों से चोरी हो रही पानी को रोका जा सके। ग्रामीण जगतपाल सिंह, जयवीर सिंह, ओमप्रकाश, रामसिंह, नरेंद्र, रामरख सिंह, रामरतन, कुलदीप सिंह, राजबीर सिंह, धर्मपाल, बलबीर सिंह, राजबीर, भूप सिंह, जुगलाल, देवीलाल, पिरथाराम, गोपाल राम, जसवंत सिंह, दीपारानी, हरपाल सिंह, रामपाल, बलराम, रामूर्ति, मुंशीराम का आरोप है कि गांव के ही राजेंद्र व राजा पुत्र देवीलाल व राजेश, अनूप पुत्र कृष्ण कुमार ने नहर की की सीमा में गैर कानूनी होदियां बना रखी हैं। जिससे ये पानी की चोरी करेंगे। अस्थाई रूप से टेंट लगाने का उद्देश्य पानी की चोरी रोकने व इन लोगों को रंगे हाथों पकड़वाकर विभाग को सहयोग करने का है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष गांव नाथूसरी कलां में धान की फसल न लगाने का निर्णय लिया गया था। गांव के एक भी व्यक्ति ने धान की फसल नहीं लगाई। इस बार भी ग्रामीणों ने धान की फसल न लगाने का निर्णय लिया था। लेकिन गांव के दो ग्रामीण राजेंद्र व राजा और देवीलाल, राजेश जबरदस्ती धान की फसल लगाने पर अडिग है। राजेंद्र ने 3 एकड़ में भूमि में धान की रोपाई कर भी ली है और 30-35 एकड़ में धान की तैयारी और की हुई है। उन्होंने बताया कि ये दोनों बरूवाली नहर पर बुर्जी नंबर 25-26 साइड में व कुतियाना बुर्जी नंबर 20-22 आर साइड में नहर की सीमा में गैर कानूनी होदियां बना रखी है। इनसे पानी की चोरी हो सकती हैं। दोनों नहरों पर साइड में बनाई गई होदियों को तुड़वाया जाए। और नहर के दोनों तरफ बुर्जी पर कर्मचारियों की तैनाती की जाए। ग्रामीण बुर्जी पर पहरा लगाएंगे और विभाग का इस कार्य में सहयोग करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि अगर विभाग उनका सहयोग करता है तो वे पानी चोरी रोकेंगे। अन्यथा वे खुद ही पानी की चोरी रोकने का प्रयास करेंगे। इस दौरान कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए विभाग जिम्मेवार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें