डबवाली। उपमंडल के गांव चट्ठा के ग्रामीणों ने लो-वोल्टेज से परेशान होकर बुधवार को सिरसा रोड स्थित 132केवी सबस्टेशन में स्थित एक्सईएन कार्यालय के समक्ष धरना दिया और बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बुधवार दोपहर ग्रामीण रजबंत सिंह की अध्यक्षता में एकत्रित हुए और एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। जहां सभी ने बाद दोपहर तीन बजे तक तीन घंटे धरना-प्रदर्शन किया। धरनारत रजबंत सिंह, गुरपाल सिंह, तेजा सिंह, सुखदेव सिंह, बल्ला सिंह ने बताया कि उनके गांव में बिजली की सप्लाई सुचारु रूप से नहीं होती। अगर बिजली सप्लाई होती है तो वोल्टेज लो रहती है। जिससे उनके घरों के बिजली से चलने वाले उपकरण नहीं चल पाते। रजबंत सिंह के मुताबिक बुधवार को तो वे वापस जा रहे हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को फिर धरना देंगे।