फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के नीचे आने से रेलवे कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली (सिरसा)। क्षेत्र के गांव लक्कड़वाली में ट्रेन की चपेट में आने से एक रेलवे कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार निवासी कालांवाली के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम के लिए शव को सिरसा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार करीब 36 वर्षीय सुरेंद्र कुमार गांव सुखचैन स्थित रेलवे स्टेशन पर गैंगमैन के तौर पर कार्यरत था। वह गांव सुखचैन में स्थित रेलवे क्वार्टरों में ही रह रहा था। शनिवार सुबह सुरेंद्र सिंह का शव रेलवे लाइन पर कटा हुआ मिला। इसकी सूचना रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे पुलिस को दी जिस पर रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा भेजा। सुरेंद्र कुमार के पत्नी के अलावा एक लड़का और चार पुत्रियां हैं।
विज्ञापन


ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मी की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें