संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। समग्र शिक्षा अभियान के पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले के राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को रोबोटिक्स सिखाई जा रही है। जिसके तहत जिले के 12 स्कूलों को चयन किया गया है। जिसमें 90 विद्यार्थियों को रोबोट बनाना सिखाया जा रहा है। विद्यार्थियों की ये प्रशिक्षण कार्यशाला 20 मार्च तक चलेगी।
राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को रोबोट बनाना सिखाने के लिए पंचकूला से 12 ट्रेनर भी दिए गए हैं। जो विद्यार्थियों को प्रतिदिन प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को रोबोट बनाने की बारीकियां सिखा रहे हैं। इस दौरान छठी से आठवीं तक के 30 विद्यार्थियों को, नौंवी और दसवीं के 30 विद्यार्थियों, ग्यारहवीं व बारहवीं के 30 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षण के लिए जिले के उन्हीं विद्यालयों को दिया जा रहा है। जिसमें पीजीटी कंप्यूटर साइंस के शिक्षक हैं। शिक्षकों को इसलिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि शिक्षक रोबोटिक्स में निपुण हो सकें और बाहर से ट्रेनर बुलाने की आवश्यकता न पड़े। इस दौरान विद्यार्थियों को एक घंटे की ट्रेनिंग दी जा रही है।
विद्यार्थियों को दी गई है टूल किट
रोबोटिक ट्रेनिंग के दौरान विद्यार्थियों को टूल किट भी वितरित की गई है। इसमें मिनी रोबोट बनाने का बेसिक सामान है। विद्यार्थी उसे जोड़कर रोबोट बनाना सीख रहे हैं। किट मिलने से विद्यार्थियों को ये फायदा होगा कि वे अभ्यास के द्वारा अपने आप को मजबूत कर सकते हैं। जिससे आने वाले समय में उनको काफी फायदा मिलेगा।
इन स्कूलों में चल रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम
- राजकीय स्कूल, नेजाडेला - राजकीय कन्या स्कूल, मेला ग्राउंड
- राजकीय स्कूल, बड़ागुढा - राजकीय मॉडल संस्कृत स्कूल, सिरसा
- राजकीय मॉडल संस्कृत स्कूल, चोपटा - राजकीय स्कूल, माधोसिंघाना
- राजकीय स्कूल, खारियां - राजकीय स्कूल, रिसालिया खेड़ा
- राजकीय कन्या स्कूल, डबवाली
- राजकीय स्कूल, रूपाना - राजकीय स्कूल, मंगाला
- राजकीय मॉडल संस्कृत स्कूल, डबवाली
ये विद्यार्थी सीख रहे रोबोटिक्स
- मोर्ट्स, वायर, बैटरी क्लिप के बारे में जानकारी
- बिगनर्स ब्रश बोट्स
- सिंपल ब्रिस्टल बोट्स
- क्लेवर वाइब्रो बोटस
- अंडरवाटर रोबोट्स
- डांसिंग रोबोट
- स्टेरिंग रोबोट
- ट्रैश बिन रोबोट
- पिक एंड प्लेस रोबोट
- डिजाइनिंग अ क्यूब
- डिसाइलिनंग अ सेलेंडर
- फोटोबिक रोबोट
- लाइन फ्लोवर रोबोट
- एज एवाइडर रोबोट
- अबस्टेल एवाइडर रोबोट
- वॉल फ्लॉवर रोबोट
जिले के 12 स्कूलों के कुल 90 विद्यार्थी रोबोटिक्स सीख रहे हैं। इसके लिए 12 ट्रेनर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। विद्यार्थियों की प्रतिदिन एक घंटे की कक्षा लगाई जा रही है।
- नरेंद्र सिंह शम्मी, सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान सिरसा।