फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फ्रेंड्स कॉलोनी में जुआ खेलते 9 लोग काबू

Mon, 09 Sep 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस ने शनिवार रात शहर की फ्रेंड्स काॅलोनी में एक मकान में छापा मारकर नौ लोगों को जुआ खेलते काबू किया है। पुलिस ने उनसे 2,19,875 रुपये की जुआ राशि बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस टीम फ्रेंड्स कॉलोनी के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मंगत कुमार अपने घर में जुए का फड़ चला रहा है। उसके घर में कई जुआरी मौजूद हैं। इस आधार पर पुलिस ने मंगत कुमार के घर छापा मारा। उसकी छत पर जाकर देखा तो वहां मंंगत राम सहित नौ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम ने वहां मौजूद आठ आरोपियों को काबू कर लिया।

इनमें फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी मंगत कुमार समेत उमेदपुरा निवासी कर्ण उर्फ करनी, जिला फतेहाबाद के ग्राम धारनियां निवासी रमेश कुमार, झोरड़नाली निवासी जोगिंद्रपाल, थाना रानियां के गोबिंदपुरा निवासी रामदर्शन, वार्ड नंबर-6 रानियां निवासी सुरेंद्र सिंह, बणी-2 निवासी राहुल कुमार और वहीं के मनदीप उर्फ मोनू शामिल हैं। मौके से भागने का प्रयास कर रहे नाथुसरी चोपटा निवासी भूपेंद्र सिंह को भी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने इन सभी आरोपियों से 2,19,87 रुपये की जुआ राशि बरामद कर उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें