फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीविजल एप पर आई 89 शिकायतें, 68 का समयानुसार हुआ निपटान

Tue, 19 Mar 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा जिले में आचार संहिता लगने के साथ ही ऑनलाइन एप सीविजल पर शिकायतें आ रही हैं। इन शिकायतों का 100 मिनट में निपटान करना है। ऐसे में प्रशासन ने दो टीमें बनाई गई है, जो आचार संहिता को लेकर आने वाली शिकायतों का निपटान करेगी। सीविजल पर जिले की 89 शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें से समयानुसार 68 शिकायतों का निपटान प्रशासन कर चुका है।
विज्ञापन


बता दें कि शहर में अवैध पोस्टर, बैनर, लाउडस्पीकर , होर्डिंग, वॉल पेटिंग आदि शिकायतों को तुरंत प्रभाव से हल करने के लिए एसडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया। इनकी अगुवाई में दिन के समय में जेई और सीएसआई स्तर के अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है। रात के समय एसआई और एएसआई की टीम शिकायतों को मॉनिटरिंग करती है। नोडल अधिकारी अनिल मोहिल ने बताया कि आचार संहिता के तहत पोस्टर, बैनर, वॉल पेटिंग आदि को लेकर आने वाली शिकायतों को लेकर टीम कार्य कर रही है। शिकायतों का समय के अनुसार ही निपटान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें