फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 85 वर्षीय वृद्घ की मौत, 34 नए केस आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण सूरतगढ़िया बाजार निवासी 85 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। बुजुर्ग को छाती में संक्रमण की शिकायत होने पर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 93 मौत हो चुकी है। वहीं रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए जबकि शनिवार को 70 संक्रमित मिले थे। रविवार को मिले संक्रमित केसों में से 26 सिरसा शहर के है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट अनुसार जिले में अब तक एक लाख 22 हजार 942 लोगों के सैंपल लिये जा चुके हैं। रविवार को 511 लोगों के सैंपल लिये गए। रविवार को 70 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया। वर्तमान में जिले में 644 एक्टिव केस है। जिले में अब तक 6472 संक्रमित केस मिल चुके हैं, जिनमें से 5735 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें