फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के ड्राइवर ने फतेहाबाद के गिल्लाखेड़ा गांव से वापस मोडी बस,

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीआर हटते ही ड्राइवर ने फतेहाबाद के गिल्लाखेड़ा गांव से बस मोड़ी, डिंग मंडी में उतारी सवारियां
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा से दिल्ली जाने के लिए सुबह करीब सात बजे रोडवेज की बस नंबर एचआर 57ए7670 सिरसा बस स्टैंड से रवाना हुई। यह बस डबवाली से आई थी। बस पुलिस सुरक्षा के बीच सिरसा से रवाना हुई, लेकिन पीसीआर ने सिरसा सीमा खत्म होने पर पीसीआर वापस मोड़ ली। पीसीआर पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि इसके आगे दूसरे जिले की सीमा है। इसलिए वे सुरक्षा नहीं दे पाएंगे। पीसीआर वापस आ गई। इसी बीच चालक को परिजनों के फोन आने शुरू हो गए। परिजनों पर यूनियन वाले दबाव डाल रहे थे कि वह बस वापस लेकर आए जाए। बीच रास्ते में उनके साथ अनहोनी हो सकती है। चालक भी घबरा गया। उसने परिजनों और कर्मचारियों के दबाव में फतेहाबाद के गांव गिल्लाखेड़ा से बस वापस मोड़ ली। सवारियों ने इसका विरोध किया। लेकिन चालक और परिचालक ने उनकी बात नहीं सुनी। तभी एक यात्री ने कंट्रोल रूम में फोन किया और सूचना दी कि यात्रियों ने दिल्ली के लिए टिकटें ली थी। लेकिन चालक बस को वापस सिरसा ही ला रहा है। चालक ने बस को डिंग मंडी के पास रोक दिया। यात्रियों ने टिकट के पैसे वापस मांगे, लेकिन चालक और परिचालक ने पैसे वापस करने से मना कर दिया। चालक ने कहा कि सुरक्षा मिलने पर ही वह बस को दिल्ली के लिए लेकर जाएगा। इस बहस में करीब दस सवारियां बस से उतर गई। पुलिस के आने के बाद चालक ने दोबारा से बस दिल्ली के लिए रवाना हुई। लेकिन तब कुछ गिनी चुनी सवारियां ही शेष थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें